ताजासमाचार

निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुवे के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल | न संकेतक न कोई अवरोधक  और न कोई दुर्घटना की चिंता 

डेस्क न्यूज़ 16 April, 2026 अन्य

नीमच। भाटखेड़ा से डूंगलावदा चौराहे तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क वर्तमान में दुर्घटनाओं और जाम के रूप में  कुख्यात हो चूका है और यह सब निर्माण एजेंसी एमपीआरडीसी के अधिकारियो और इंजीनियरों  के कारन है जो न तो इस निर्माणाधीन सड़क का निरिक्षण करते है और न ही किसी प्रकार से ठेकेदार को निर्देशित करते है जिसके कारन पिछले साल से अभी तक सेंकडो छोटी छोटी दुर्गटनाये उक्त सड़क निर्माण के दोरान हो चुकी है लेकिन कई बार प्रशासनिक अधिकारियो  को भी संज्ञान में लाने के बाद भी कोई सुधार उक्त सड़क  मार्ग के निर्माण  में हुआ है और ठेकेदार अपनी मनमर्ज़ से जंहा  मर्जी में आयी वंहा सड़क को खोदकर महीनो तक छोड़ देता है और न ही कोई संकेतक लगाता है जिसके  कारन आवागमन में परेशानी  होने के साथ ही दुर्घटनाये घटित हो रही है और आमजन चोटिल  हो रहा है।  आमजन की आवाज को उठाते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने एमपीआरडीसी और ठेकेदार के ऊपर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ करने  का आरोप लगया है। 
         अग्रवाल ने कहा  की सड़क मार्ग आमजन की सुविधा के लिए बनाया जाता है लेकिन उक्त मार्ग के निर्माण  से कही नहीं लगता है की उक्त सड़क  जनता की सुविधा के लिए बनाई  जा रही है जिस  पर कोई भी सड़क मानक का परिपालन नहीं किया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान वैकल्पिक  मार्ग बनाकर आवागमन को सुविधानुसार परिवर्तिति किया  जाता है लेकिन उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार  से वैकल्पिक मार्ग  नहीं बनाते हुए  जहा  देखो खोद कर पटका जा रहा है और न ही कोई संकेतक लगाए ज़ा रहे है और  वैकल्पिक मार्ग न होने से रोज घंटो जाम की स्थिती निर्मित  हो रही है जिसके कारन आमजन परेशानी झेलने  को मजबूर है।  दूसरी और सड़क का निर्माण दुकानों और मकानों की फ्लोरिंग से ऊपर  किया जा रहा है जिसके कारन वर्षा काल  में जलभराव की स्थिति निर्मित  होंगी जिस प्रकार से एमपीआरडीसी के मनासा नीमच मार्ग बनने के बाद इंदिरा नगर  फवारा चौक बस स्टैंड पर जलभराव की स्थित निर्मित होती है इस सम्बन्ध में एमपीआरडीसी के अधिकारियो  को अवगत करवा दिया गया  है लेकिन अभी  तक उस पर कोई सकारात्मक कारवाही नहीं हुई  है। 
            अग्रवाल  ने कहा  की नीमच  के प्रशासनिक अधिकारियो को भी इस और ध्यान  देना चाहिए की किस प्रकार से ठेकेदार काम कर रहा है और उसे निर्देशित करना चाहिए की पहले जंहा तक सड़क खोदी गई है उसे पूर्ण करे उसके बाद आगे खुदाई करे और निर्माण  स्थल पर खुदाई करते समय जब तक रोड न बने संकेतक  और अवरोधक लगाकर दुर्घठनो को रोकने का कार्य करे।  समय रहते अगर इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी अग्र आंदोलन के लिए  बाध्य होंगी।  महू रोड पर देखा  जा सकता है की किस प्रकार से दो से तीन  फ़ीट सड़क खोदने के बाद भी संकेतक नहीं लगाए गए है और न ही अवरोधक  लगाकर बॉउंड्री बनाई  गई है जिसके कारन दुर्गटनाये करीत हो रही है। और ठेकेदार कुम्भकर्णी नींद सो रहा है। 

Related Post