ताजासमाचार

नीमच में वाल्मीकि समाज ने मनाई भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, शिक्षा और जागरूकता का दिया संदेश

डेस्क न्यूज़ 14 April, 2026 अन्य

नीमच। वाल्मीकि समाज द्वारा मंगलवार को भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह करीब 11:30 बजे शो रूम चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वाल्मीकि समाज के पटेल सुरेश चंद्र टांक ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए समाज के हर परिवार से अपने बच्चों को पढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही समाज का समग्र विकास संभव है।

उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को त्यागने और एकजुट होकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने की अपील की। साथ ही युवाओं को भारतीय संविधान का अध्ययन करने और उसके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस आयोजन की जानकारी जितेंद्र घेंघट द्वारा दी गई।

Related Post