ताजासमाचार

15 मिनट में लौटूंगा…” कहकर निकला युवक बना लाश! रात दोस्तों के साथ, सुबह आई मौत की खबर -  परिजनों का दोस्तों पर गहराया शक

डेस्क न्यूज 22 March, 2026 अन्य

नीमच | नीमच शहर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। हुडको कॉलोनी निवासी नरेश चेतनानी शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे घर पर खाना खाने के बाद निकला था। परिजनों के अनुसार वह पूरी तरह सामान्य था। इसके बाद वह टीचर कॉलोनी स्थित अपने मित्र सुनील चौहान के कमरे पर पहुंचा, जहां उस समय सुनील मौजूद नहीं था और नरेश वहीं रुक गया।
शनिवार सुबह करीब 8 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना मिली। वहां मौजूद लोगों ने उसके परिचित बादल को फोन कर बुलाया। बादल मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और समाजजन बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने  शव का  पोस्टमार्टम के परिजनो को सोप दिया 
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं से जांच जारी है।

Related Post