न्यूज डेस्क
18 May, 2025
सामाजिक
नीमच। देश के पहलगाम घटना के बाद भारतीय सेनाओ ने "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत जो मुँह तोड़ जवाब पाकिस्तान को दिया है, सेना को धन्यवाद देने व उत्साह मनोबल बढ़ाने के लिए भारतीय सेना के सम्मान में 17 मई शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक मंच के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सांसद सुधीर गुप्ता, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित गणमान्य नेता व सैकड़ो की संख्या में सर्वसमाज के युवा, बुजुर्ग, बच्चे, सेवानिवृत सैनिक आदि सड़को पर उतरे, जिसमें हाथ में तिरंगा लिए, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए शहीद स्मारक, ज्ञानमंदिर महाविद्यालय दशहरा मैदान से नया बाजार, घंटाघर, फव्वारा चौक, कमल चौक होते हुए बाहर माता चौराहे पहुँचे, जहाँ भारत माता की आरती कर उद्बोधन किया गया.