ताजासमाचार

फव्वारा चौक पर मिला शव, हुई शिनाख्त: मृतक निकला मंदसौर का दिनेश गुर्जर, पुलिस ने की जांच शुरू

डेस्क न्यूज 27 February, 2026 अन्य

नीमच | नीमच के फव्वारा चौक पर गुरुवार शाम एक बंद दुकान के बाहर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना शाम करीब 5 बजे पुलिस को मिली, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान मंदसौर जिले के नाहरगढ़  निवासी दिनेश पिता रामसिंह गुर्जर (37 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काफी देर से दुकान के सामने बेसुध अवस्था में पड़ा है। राहगीरों को संदेह होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक शहर के मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर भिक्षावृत्ति करता था।

कैंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Related Post