ताजासमाचार

अब पानी की हर बूंद पर होगी अदालत की नजर! जिला न्यायाधीश ने गठित की सख्त कमेटी, 7 दिन में पेश होगी शुद्धता की रिपोर्ट

द वाॅचमेन पोस्ट 11 February, 2026 प्रशासनिक

नीमच। शहर में पानी की शुद्धता को लेकर उठते सवालों के बीच अब मामला सीधे अदालत की निगरानी में पहुंच गया है। जिला न्यायाधीश  राकेश कुमार शर्मा ने पानी की गुणवत्ता की जांच और निरंतर परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है।
इस कमेटी की कमान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपी गई है। कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता महेश पाटीदार, सिविल सर्जन और एक सामाजिक कार्यकर्ता को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया है।
निर्देश स्पष्ट हैं — आगामी 7 दिनों के भीतर शहर के विभिन्न स्थानों से पानी के नमूने एकत्रित किए जाएंगे। इन सैंपलों की शुद्धता के निर्धारित मापदंडों के अनुसार जांच की जाएगी और पूरी प्रक्रिया का परीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
अदालत की इस पहल से साफ है कि अब पानी की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। हर बूंद की जांच होगी और जवाबदेही तय होगी।

Related Post