न्यूज डेस्क
30 January, 2026
अन्य
रतनगढ़ | शहीद दिवस केवल पुष्पांजलि का दिन नहीं, बल्कि सत्य को सत्ता के सामने रखने का दिन होता है — और यही काम आज रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने कर दिखाया।
दिनांक 30 जनवरी 2026, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसंघर्ष का मंच बनाया।
ब्लॉक रतनगढ़ के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की टीम ग्राम पंचायत देहपुर के आदिवासी गांव रघुनाथपुरा पहुँची, जहाँ आदिवासी भाई-बहनों के बीच बैठकर गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की, मौन रखा और श्रद्धांजलि दी।
लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह सरकारी दावों पर करारा तमाचा था।
“ग्राम चौपाल चलो पंचायत” — और खुल गई व्यवस्था की पोल
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “ग्राम चौपाल चलो पंचायत” कार्यक्रम के तहत जब ग्रामीणों से उनकी समस्याएँ पूछी गईं, तो तस्वीर डराने वाली निकली।
पूरे गांव की प्यास बुझाने के लिए सिर्फ़ एक हैंडपंप। हैंडपंप खराब हुआ तो पूरा गांव पानी के लिए बेहाल। प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम तक गांव में नहीं पहुँचा। कई मोहल्लों में आज भी पक्की सड़क नहीं, बारिश में रास्ते दलदल बन जाते हैं।
ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा —
“योजनाएँ काग़ज़ों में हैं, ज़मीन पर नहीं।”
गांधी के सपनों का गांव या प्रशासन की उपेक्षा?
महात्मा गांधी ने जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, आज उसी गांधी की पुण्यतिथि पर आदिवासी गांव पानी, सड़क और छत के लिए तरसता दिखा।
यह श्रद्धांजलि नहीं, एक कठोर सवाल है —
क्या यही है विकास का असली चेहरा?
नेतृत्व मौजूद, जनता मुखर
कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णु जी नगर विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका युवा कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया।
साथ ही जावद विधानसभा के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, युवा नेता अर्जुन बैरागी,
युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद,
ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा,
युवा नेता आशिक मंसूरी, दीपक शर्मा, पंकज वर्मा, रमेश बैरागी, गोटूलाल, भेरूलाल, मुकेश, नंदलाल, अशोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण — प्रेम बाई, बाली बाई, कमली बाई, संपत्ति बाई और अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।