डेस्क न्यूज़
27 January, 2026
अन्य
नीमच | मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत राज्य स्तरीय तैराकी, एथलेटिक्स एवं फेंसिंग प्रतियोगिताओं के लिए नीमच जिले से चयनित खिलाड़ियों में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत चयन दर्ज किया है।
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 जनवरी 2026 तक इंदौर में, एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से 31 जनवरी 2026 तक तथा फेंसिंग प्रतियोगिता 30 एवं 31 जनवरी 2026 को भोपाल एवं उज्जैन में आयोजित की जा रही है।
नीमच जिले में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी एवं एथलेटिक्स चयन ट्रायल में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चयन सूची में अपना परचम लहराया।
यह चयन ट्रायल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिला तैराकी संघ एवं नगर पालिका परिषद नीमच के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
फेंसिंग में: सिद्धान्त गोपाल सिंह जादोन।
तैराकी में: कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल, लक्ष तेजप्रकाश धारवाल, आयुष सुनील शर्मा, आरव वीरेंद्र शर्मा, पृथ्वीराज गजेंद्र सिंह हरोड, प्रथा गजेंद्र सिंह हरोड, आरुष आशीष गोदावत, भव्या आशीष गोदावत, जितिका राजेन्द्र यादव, वनिष्का मुकेश चतुर्वेदी, हेमन्त रतन माली, विकास देवीचंद जाटव, अभिषेक रिंकू जाटव, अनुज दिनेश मोहिल, स्तुति डॉ. मनीष अग्रवाल, अस्मि मयंक कटारिया, अवनी दर्शन शर्मा, रुद्रांशी संजय गहलोत, अदिश्री भूपेंद्र पाटीदार, परिन सत्यजीत पंडित, लक्ष रिनेश कैथवास, रोहित लोकेश धनगर, मनन देवेंद्र गुरंग, प्रत्यक्ष प्रदीप गौतम, चेतन हीरालाल, जियांश भरत पाटीदार।
एथलेटिक्स में: रिधि मयंक राठौड़, जसलीन (सोनू), निधिश्वरम।
स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब लंबे समय से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चों को समान अवसर प्रदान करते हुए तैराकी के साथ-साथ रनिंग, फेंसिंग, शूटिंग और साइक्लिंग में प्रशिक्षण दे रहा है।
क्लब का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, फिटनेस, आत्मविश्वास और संस्कारों का समग्र विकास करना है।
क्लब से प्रशिक्षित खिलाड़ी निरंतर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नीमच जिले को गौरवान्वित कर रहे हैं।
चयनित खिलाड़ी एवं कोचिंग स्टाफ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं। वहीं खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।