ताजासमाचार

स्व. खण्डेलवाल स्मृति निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श शिविर 17 को, मेदांता की वरिष्ठ न्यूरो विशेषज्ञ देंगी परामर्श

डेस्क न्यूज 14 January, 2026 अन्य

नीमच। (द वॉचमेन पोस्ट) वरिष्ठ पत्रकार एवं मीसाबंदी स्वर्गीय श्री गोपाल जी खण्डेलवाल के 85 वें जन्मस्मृति वर्ष पर नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसएसजी) द्वारा वैश्य महासम्मेलन व खण्डेलवाल वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 17 जनवरी 2026 को निःशुल्क मस्तिष्क रोग परामर्श एवं परिचर्चा (टॉक शो) का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर की वरिष्ठ एवं ख्यातिप्राप्त मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति चिंचुरे (एमडी, डीएम-न्यूरो इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) परामर्श देंगी।

शिविर का आयोजन शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक (दो घण्टे) वाधवा हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम, विकास नगर, नीमच में किया जाएगा। इस अवसर पर मस्तिष्क संबंधी गंभीर बीमारियों जैसे दिमाग में ब्लीडिंग, ब्रेन की नस का गुब्बारा, स्ट्रोक, ब्रेन अटैक, लकवा/पैरालिसिस, गर्दन की कैरोटिड नस में ब्लॉकेज, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी, बार बार सिरदर्द एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

शिविर संयोजक विवेक खण्डेलवाल ‘सोनू’ ने बताया कि गंभीर एवं चयनित सीमित मरीजों को नीमच के चिकित्सकों की सलाह एवं पूर्व पंजीयन के आधार पर ही मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया जाएगा। पंजीयन के लिए पुखरत्न हॉस्पिटल के डॉ. अशोक जैन, गर्ग नर्सिंग होम के डॉ. विपुल गर्ग, चोरड़िया नर्सिंग होम के डॉ सिद्धिवर्धन चोरड़िया, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी के डॉ. कमलेश पाटीदार एवं विनायक हॉस्पिटल के डॉ. नीलेश पाटीदार द्वारा मरीजों को चयनित कर शिविर में परामर्श हेतु भेजा जावेगा।

अधिक जानकारी हेतु शिविर संयोजक एवं एनएसएसजी एडमिन विवेक खण्डेलवाल ‘सोनू’ (मो. 9425368545) तथा मेदांता के नीलेश राठौड़ (मो. 6265268456) से संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने नागरिकों से इस जनहितकारी शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related Post