डेस्क न्यूज
22 December, 2025
अन्य
नीमच \रतनगढ़। रविवार, 21 दिसंबर 2025 को रतनगढ़ के समाजसेवी एवं युवा साथियों द्वारा देशहित में भव्य रक्तदान महादान का आयोजन किया गया। यह शिविर रतनगढ़ की सब्जी मंडी स्थित रविंद्र वाचनालय में आयोजित किया गया, जिसमें नीमच ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से रतनगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के 65 युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा का उदाहरण पेश किया।
इस रक्तदान शिविर में डॉ. पवन भंडारी, शिव शंकर शर्मा, योगेश सोलंकी, अर्जुन बैरागी, युवा नेता कमल छपरीबंद, युवा नेता अंकित शर्मा, विकास मित्तल, हिम्मत चारण, जावेद खान, दीपक शर्मा, उमेश तिवारी, धीरज सोनी, अभिषेक सोनी, आयुष सोनी और पत्रकार स. पी. व्यास सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया।
आयोजनकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविरों से समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों की भावना को बढ़ावा मिलता है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की उम्मीद जताई।