ताजासमाचार

महासभा में उप सचिव मनोनीत होने पर डॉ.बृजेंद्र प्रसाद शर्मा का सम्मान कर अभिनंदन किया

न्यूज डेस्क 03 May, 2025 सामाजिक

नीमच। गत दिवस अखिल भारतीय गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपनी कार्यकारिणी के विस्तार करते हुए श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा नीमच के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र प्रसाद शर्मा को उपसचिव के पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर नगर सभा नीमच के सक्रिय ग्रुप सदस्य एवं महिला मंडल द्वारा नगर सभा भवन के ऋषि हाल पर स्वागत अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पंडित अंबिका प्रसाद जोशी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम महर्षि श्री गौतम ऋषि के जयकारे के साथ अध्यक्ष बृजेंद्र द्वारा ऋषि पूजन दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री शर्मा द्वारा अभी तक किए गए सामाजिक कार्यों का विधिवत एवं सिलसिलेवार वर्णन किया एवं अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में जो नए-नए प्रकल्प तैयार कर सभी सामाजिक सदस्यों को जोड़ने का प्रयास निरंतर किया है, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचारों से सभी को अवगत कराते हुए अध्यक्ष श्री शर्मा  की  प्रशंसा की। यह भी उल्लेखनीय है कि ऐसा अवसर पहली बार आया है की नगर सभा द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी एवं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी को नगर सभा भवन पर आमंत्रित कर उनका भी अभिनंदन किया जा चुका है। तथा समय समय पर श्री शर्मा द्वारा पूर्व वर्षों में राष्ट्रीय महासभा में समस्त बैठकों में उपस्थिति देना एवं अपनी भूमिका का निर्वाह करना इसी का परिणाम है की राष्ट्रीय महासभा द्वारा इस महत्वपूर्ण दायित्व पर उन्हें चुना गया। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय जोशी, महिला अध्यक्ष अर्चना जोशी, राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ  राधे श्याम शर्मा, श्री पुरोहित कोषाध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, विनोद जोशी , कृष्णकांत आचार्य , हरीश उपाध्याय आदि सभी ने अपने-अपने विचार रखें एवं प्रत्येक उपस्थित सदस्यो ने अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा  के कार्यों की प्रशंसा की, श्री शर्मा ने अपने  उद्बोधन में कहा की यह सब आप सभी के स्नेह प्रेम सहयोग एवं सानिध्य से ही सभी कार्य हो पा रहे हैं, जिससे नगर सभा नीमच नित् नए आयाम छू रही है। तथा उन्होंने विश्वास दिलाया की आने वाले समय में नगर सभा नीमच के हित में जितना प्रयास कर अधिकतम कार्य संपन्न हो जिसके लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूं। 

इस अवसर पर सोहनलाल पुरोहित, राधेश्याम शर्मा, हरीश उपाध्याय, प्रो संजय जोशी, एड. बी के शर्मा,  कृष्ण कांत आचार्य, राजेंद्र शर्मा, अंबिका प्रसाद जोशी, डॉ सत्य नारायण जोशी, अर्चना जोशी महिला मंडल अध्यक्ष, राजकुमारी शर्मा संरक्षक महिला मंडल, ज्योति जोशी, सुधा शर्मा, तरुणा शर्मा, डॉ हीया शर्मा , शकुंतला शर्मा,गोपाल शर्मा, विनोद जोशी, कन्हैया लाल शर्मा, वी के पंडित, मनीष शर्मा, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रोहित शर्मा, लोकेश त्रिपाठी, गोपाल कृष्ण शर्मा कोषाध्यक्ष, विजय शंकर जोशी, पंडित योगेन्द्र पुरोहित आदि सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे । अंत में आभार राजेंद्र शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया ।

Related Post