ताजासमाचार

सुवाखेड़ा में BSNL टावर पर चढ़ा युवक, जमीन रजिस्ट्री में धोखाधड़ी का आरोप | पुलिस -प्रशासन मौके पर, गांव में हड़कंप

डेस्क न्यूज 17 December, 2025 अन्य

नीमच | नीमच जिले के सुवाखेड़ा गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमीन विवाद से परेशान एक युवक सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। श्मशान के पास लगे बीएसएनएल टावर पर चढ़े युवक को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया | 
टावर पर चढ़े युवक की पहचान कमलेश पिता रामचंद्र दांगी के रूप में हुई है। कमलेश का आरोप है कि उसके साथ जमीन की रजिस्ट्री में धोखाधड़ी की गई है। न्याय न मिलने से आक्रोशित होकर उसने यह खतरनाक कदम उठाया और साफ कहा कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लाउडस्पीकर के जरिए युवक को समझाने की कोशिशें की जा रही हैं, वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटा हुआ है।

Related Post