ताजासमाचार

नीमच पुलिस की जिला स्तरीय जनसुनवाई व सीएम हेल्पलाइन शिविर संपन्न, 25 शिकायतों का हुआ संतोषजनक निराकरण

डेस्क न्यूज 16 December, 2025 अन्य

नीमच। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन उमेश जोगा के निर्देशानुसार मंगलवार को नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई, शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 25 लंबित शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद कराया गया। वहीं जनसुनवाई में पहुंचे लगभग 45 आवेदकों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए गए।
एसपी अंकित जायसवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से जुड़े प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनसमस्याओं पर विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनता का विश्वास बनाए रखने और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक राहत प्रदान करने पर जोर दिया।
जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई शिविर में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, संबंधित शाखाओं के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी एवं आवेदक उपस्थित रहे।
यह शिविर जिले में लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Related Post