डेस्क न्यूज
06 December, 2025
अन्य
नीमच। पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देश पर प्रदेशभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं SDOP जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने 714 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई।
6 दिसंबर 2025 को पुलिस चौकी डीकेन को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक बोलेरो लोडिंग पिकअप में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा ले जाया जा रहा है। सूचना पर डीकेन–रतनगढ़ रोड पर तत्काल नाकाबंदी की गई।
संदिग्ध वाहन RJ 21 GB 4972 को रोककर तलाशी लेने पर उसमें रखे 36 प्लास्टिक के काले कट्टों में कुल 714 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
वाहन से आरोपी भरत पिता पन्नालाल धाकड़ (32 वर्ष), निवासी ग्राम सरसी, थाना कनेरा, चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी रणजीत दायमा बंजारा निवासी कनेरा मौके से फरार हो गया।
जब्ती विवरण -
714 किलोग्राम डोडाचूरा — अनुमानित मूल्य ₹1,07,10,000
बोलेरो लोडिंग पिकअप RJ 21 GB 4972 — मूल्य ₹5,00,000
विवो एंड्रॉइड मोबाइल (दो सिम सहित) — मूल्य ₹10,000
कुल जब्ती: ₹1.12 करोड़ से अधिक
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम जुटी हुई है।
पुलिस टीम का उत्कृष्ट योगदान-
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, थाना प्रभारी रतनगढ़,पुलिस चौकी डीकेन की टीम का विशेष योगदान रहा।