ताजासमाचार

BREAKING :- अजमेर में हड़कंप ! दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस–इंटेलिजेंस अलर्ट | पुलिस ने दरगाह को तत्काल खाली कराया

डेस्क न्यूज 04 December, 2025 अन्य

अजमेर | अजमेर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्ट्रेट को एक ईमेल के जरिए अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट दोनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी की सूचना पर पुलिस, इंटेलिजेंस और सभी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।
धमकी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर और दरगाह क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर, डॉग स्क्वॉड, और विशेष टीमों की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। चार थानों की पुलिस, सीआईडी टीम और बम निरोधक दस्ते भी मौके पर पहुँचे हैं।
कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह खाली करवाकर सभी विभागों की बारीकी से जांच की गई। कर्मचारियों को बाहर निकालकर एक-एक कमरे को चेक किया गया।
एसपी वंदिता राणा ने बताया कि- कलेक्ट्रेट को मिले ईमेल में अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही सभी विभाग एक्टिव हो गए हैं। कलेक्ट्रेट की पूरी तरह जांच कर ली गई है और अब दरगाह परिसर को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Post