ताजासमाचार

नीमच के मुश्ताक मंसूरी ने वेस्टर्न जोन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

डेस्क न्यूज 02 December, 2025 अन्य

नीमच। उज्जैन में आयोजित प्रतिष्ठित 36वीं वेस्टर्न जोन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में नीमच के होनहार युवा बॉडी बिल्डर मुश्ताक मंसूरी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ा दिया। 30 नवंबर 2025, रविवार को कार्तिक मेला मंच, उज्जैन पर सम्पन्न इस भव्य प्रतियोगिता में मुश्ताक ने 85 किलोग्राम वजन वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश, उज्जैन के तत्वावधान में तथा इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन (मुम्बई) के मार्गदर्शन में आयोजित इस चैम्पियनशिप में छह राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों के बीच मुश्ताक ने अपनी दमदार बॉडी, शानदार पॉज़िंग और अनुशासित तैयारी से निर्णायकों का ध्यान खींचा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें नकद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। लगभग 4 लाख रुपये की कुल इनामी राशि वाली इस प्रतियोगिता में उनके सिल्वर मेडल ने नीमच जिले को गर्वान्वित किया है।
मुश्ताक की इस उल्लेखनीय सफलता पर नीमच जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, उपाध्यक्ष विक्की छाबड़ा, सचिव मो. साजिद (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष अर्जुन पंडित, सहसचिव मेहबूब खान, इमरान पठान तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने मुश्ताक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Post