ताजासमाचार

पहलगांव हत्याकांड के विरोध में लायंस क्लब नीमच प्लैटिनम ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

न्यूज डेस्क 25 April, 2025 सामाजिक

नीमच . पहलगांव में हिंदू तीर्थयात्रियों की नृशंस हत्या से आहत होकर, लायंस क्लब नीमच प्लैटिनम द्वारा आज दिनांक 25/04/25 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय नीमच को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से क्लब ने इस जघन्य कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की और दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। क्लब ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल मानवता को कलंकित करती हैं, बल्कि देश की एकता और सांप्रदायिक सौहार्द पर भी गहरा आघात पहुंचाती हैं।

लायंस क्लब नीमच प्लैटिनम ने सरकार से अपील की कि इस मामले में त्वरित व ठोस कार्रवाई कर दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष लायन मोहम्मद आरिफ , सचिव विवेक मंडवारिया , सैनेश साहनी, रवि दुआ , संजीव शर्मा , सन्नी पोरवाल, नितिन वाधवा आदि क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Related Post