ताजासमाचार

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, रीना बौरासी महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त – अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बने

डेस्क न्यूज 20 November, 2025 अन्य

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित इन निर्णयों की जानकारी पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक नोट जारी कर दी।

नई नियुक्तियों के अनुसार, रीना बौरासी सेतिया को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाया गया है। वह जल्द ही पूर्व अध्यक्ष विभा पटेल की जगह कार्यभार संभालेंगी। वहीं अवनीश भार्गव को मध्यप्रदेश सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि ये दोनों नियुक्तियाँ प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। कांग्रेस नेतृत्व का लक्ष्य आगामी राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करना है।

Related Post