ताजासमाचार

क्षत्रिय रघुवंशी नायक समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, शिक्षा और रीति–रिवाजों में सकारात्मक बदलाव पर हुआ मंथन

डेस्क न्यूज 16 November, 2025 अन्य

नीमच। अखिल भारतीय क्षत्रिय रघुवंशी नायक समाज (श्री राम वंशज) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में समाज की प्रगति, शिक्षा, परंपराओं में आवश्यक सुधार और नई पीढ़ी के भविष्य को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।समाज के वरिष्ठजनों और पंचों ने सर्वसम्मति से लंबे समय से चली आ रही कुरीतियों पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ समाज को भी व्यवहारिक और प्रगतिशील बनाना जरूरी है। इसके लिए कई परंपरागत रीति–रिवाजों में उचित और सकारात्मक बदलाव लाने पर सहमति बनी, ताकि नई पीढ़ी आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ सके।बैठक में युवाओं को मुख्यधारा की शिक्षा से अधिक से अधिक जोड़ने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा समाज में शिक्षित वातावरण निर्मित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने यह भी कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति और प्रभावी विकास का आधार है।कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ के चरणों में समाज की समृद्धि, एकता और उन्नति की कामना की गई। समाज के पदाधिकारी और वरिष्ठजन आगामी समय में संगठन को नई पहचान देने एवं मजबूत दिशा में आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लेते दिखे। बैठक में अध्यक्ष सरदार सिंह रघुवंशी पालसोड़ा, सचिव दिनेश रघुवंशी बहीखेड़ा, रामसिंह सरवानिया बोर, शांतिलाल डंडेरी चारभुजा, कमल रघुवंशी नीमच, राजू रघुवंशी, चांद सिंह पालसोड़ा, राहुल रघुवंशी, दयाराम रघुवंशी सहित समाज के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related Post