ताजासमाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच के 1012 किसानों के खातों में एक क्लिक से भेजे ₹1.25 करोड़ — किसानों में खुशी की लहर

न्यूज डेस्क 13 November, 2025 अन्य

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत नीमच जिले के 1012 किसानों के खातों में एक क्लिक से ₹1 करोड़ 25 लाख की राशि का अंतरण किया। यह राशि उन किसानों को दी गई है जिन्होंने 24 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच योजना में पंजीकरण कराया था।
मुख्यमंत्री के इस अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ नीमच कृषि मंडी परिसर में आयोजित भव्य समारोह में किया गया। कार्यक्रम में किसानों में खासा उत्साह और हर्ष देखा गया।
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, वंदना खंडेलवाल, एडीएम बी.एल. कलेश, एसडीएम संजय साहू, मंडी निरीक्षक समीर दास सहित बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान देवास में आयोजित मुख्यमंत्री के मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण नीमच से भी दिखाया गया।
विधायक परिहार बोले— मुख्यमंत्री किसानों के हित में निरंतर कार्यरत
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों की समृद्धि और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने राज्यभर के 1 करोड़ 33 लाख किसानों के खातों में ₹233 करोड़ की राशि एक क्लिक में अंतरित कर किसानों को राहत दी है। परिहार ने कहा कि मालवा क्षेत्र सहित नीमच में सोयाबीन किसानों को हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री ने न केवल मुआवजा दिलाया बल्कि अब भांतर राशि भी उपलब्ध कराई है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा भीमराव अंबेडकर पशुपालन योजना के तहत दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को सब्सिडी दी जा रही है।
एसडीएम संजय साहू ने बताया कि सोयाबीन खरीदी के दौरान 24 अक्टूबर से अब तक पंजीकृत किसानों को औसतन ₹1300 प्रति क्विंटल के अंतर की राशि दी जा रही है। नीमच जिले के लगभग 1000 किसानों के खातों में गुरुवार को ₹1 करोड़ 24 लाख की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई।

Related Post