न्यूज डेस्क
21 April, 2025
नीमच। नरवाई जलाने के एक मामले में रेवली-देवली पंचायत के अंतर्गत कार्यरत एक पटवारी को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज़ पटवारी संघ लामबंद हो गया है। संघ का कहना है कि संबंधित पटवारी ने घटना के संबंध में पहले ही दोपहर में पंचनामा तैयार कर तहसीलदार को रिपोर्ट सौंप दी थी, इसके बावजूद उन्हें निलंबित करना न केवल अनुचित बल्कि अन्यायपूर्ण है।
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पटवारी एकजुट होकर अनुभाग अधिकारी (एसडीएम) से मिले और निलंबन को निरस्त करने की मांग की। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में न्याय नहीं हुआ तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।