ताजासमाचार

नीमच के तैराकों का जलवा राज्य स्तर पर,15 होनहार खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

न्यूज डेस्क 07 November, 2025 अन्य

नीमच। 69वीं शालेय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 नवम्बर तक इंदौर में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीमच जिले के 15 तैराक खिलाड़ी शनिवार को इंदौर के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
हाल ही में संपन्न संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में नीमच ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 43 पदक अपने नाम किए थे। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय मुकाबले के लिए चयन किया गया है।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों — आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार को दिया, जिनके सतत मार्गदर्शन और मेहनत से यह उपलब्धि संभव हुई।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों में शामिल हैं — आरव शर्मा, पृथ्वीराज सिंह हरोड़, आरुष गोदावत, हेमंत माली, स्तुति अग्रवाल, वनिष्का चतुर्वेदी, रिधि राठौड़, कनिष्का गहलोत, अवनि शर्मा, भव्या गोदावत, प्रथा हरोड़, सुनिधि वालुजकर, अनुज मोहिल, शिवांश चतुर्वेदी, अधिश्री पाटीदार और कुलदीप पाटीदार।
टीम के साथ कोचिंग स्टाफ पूर्ण उत्साह के साथ इंदौर रवाना हुआ। वॉटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी और राकेश कोठारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीमच के तैराक राज्य स्तर पर भी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगे।
नीमच स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब को विश्वास है कि यह टीम इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को छुएगी।

Related Post