न्यूज डेस्क
02 November, 2025
सामाजिक
नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के तहत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
लेकिन नीमच विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 229 में नियुक्त 7 बीएलओ— प्रिया सैमुअल, मंगला शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, नजमा शेख, अर्चना सैनी, विमला थोरेचा और दिव्यानी प्रजापत—प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। लगातार संपर्क करने के बावजूद इनके द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती गई।
इस पर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीमच के प्रतिवेदन के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सभी 7 बीएलओ को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय, नीमच नियत किया गया है।
इस संबंध में जानकारी एसडीएम नीमच संजीव साहू ने दी।