ताजासमाचार

नीमच में जिला स्तरीय युवा उत्सव का रंगारंग शुभारंभ, छात्राओं ने दिखाई शानदार प्रतिभा

डेस्क न्यूज़ 31 October, 2025 अन्य

नीमच। सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि भारत के युवा पूरी दुनिया को ऊर्जा और दिशा दे रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सांसद प्रतिनिधि किरण शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विजय बाफना और समाजसेवी महेश खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्य और अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
युवा प्रतिभाओं ने नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समूह नृत्य में जाजू कॉलेज की एंजेल मित्तल व दल तथा समूह गायन में खुशी मेहरा व दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल गायन पाश्चात्य में प्रियांशु पंवार, शास्त्रीय में सुमीत गंधर्व, सुगम में कौसर जहां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वादन प्रतियोगिता में तनय सकलेचा और तुषारांशु कनिक ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला स्तरीय अन्य प्रतियोगिताएं अगले तीन दिनों में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर, कॉलाज, वाद-विवाद, भाषण, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, मूकाभिनय, स्किट, मिमिक्री और एकांकी शामिल हैं।
साथ ही, जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में जाजू कॉलेज की ईशा सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया।

Related Post