नीमच l नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी यानी CMO का तबादला कर दिया गया है। अब जमनालाल पाटीदार नीमच के नए सीएमओ होंगे।
जमनालाल पाटीदार को नीमच नगर पालिका की कमान सौंपी गई है। उनके सामने शहर के विकास कार्यों को गति देने, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और पारदर्शिता से प्रशासनिक कामकाज को अंजाम देने जैसी कई अहम जिम्मेदारियां होंगी।
नगर के पुराने सीएमओ का तबादला किस वजह से हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। लेकिन प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि जमनालाल पाटीदार की नई तैनाती के बाद नगर में विकास की रफ्तार किस दिशा में जाती है।