ताजासमाचार

मंडी हादसे में झुलसे किसान की उपचार के दौरान मौत

न्यूज डेस्क 18 October, 2025 सामाजिक

नीमच। पुरानी कृषि उपज मंडी नीमच में 12 अक्टूबर की रात हुई आगजनी की घटना में झुलसे किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जीरन थाना क्षेत्र निवासी किसान भगतराम पिता खेमराज गुर्जर (48 वर्ष) अपनी मूंगफली लेकर मंडी में उपज बेचने आया था। इसी दौरान पिकअप वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि भगतराम व पिकअप चालक दोनों झुलस गए थे।घटना की सूचना पर बगाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां पिकअप चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे किसान भगतराम को उदयपुर रेफर किया गया था।उदयपुर में चले उपचार के बावजूद गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post