डेस्क न्यूज़
16 October, 2025
सामाजिक
नीमच। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गायत्री मंदिर शक्तिपीठ पर आयुर्वेद के जनक एवं देवता भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद मंत्रों एवं गायत्री मंत्र के साथ हुई, जिसके पश्चात भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान धन्वंतरि से जनकल्याण,आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में डॉ. आशीष जोशी, अभय भारद्वाज, कैलाश अहीर, दिनेश लड्ढा, डॉ. महेश शर्मा, एस एस पंडित हरीश उपाध्याय,किशोर कर्णिक,सत्यनारायण अग्रवाल,कृष्णकांत आचार्य सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। वक्ताओं ने भगवान धन्वंतरि के जीवन और आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद भारतीय जीवन शैली का अभिन्न अंग है और स्वस्थ जीवन के लिए इसका अनुसरण आवश्यक है।शक्तिपीठ परिसर में इस अवसर पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। भजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।