डेस्क न्यूज़
14 October, 2025
अन्य
नीमच। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, नीमच (शहर) के सहायक अभियंता ने जानकारी दी है कि आगामी 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को 33 केवी नीमच फीडर पर आवश्यक पोस्ट मानसून ग्रिड मेंटेनेंस और MPRDC द्वारा पोल शिफ्टिंग के कार्य किए जाएंगे। इस कारण सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस दौरान 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रिड और औद्योगिक ग्रिड से जुड़े सभी 11 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। इनमें प्रमुख फीडर – टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, अल्कोलाइड, झांझरवाड़ा, संजीवनी, कलेक्ट्रेट, औद्योगिक, जेल तथा भड़भड़िया शामिल हैं।
प्रभावित क्षेत्र:-
बिजली कटौती का असर नीमच शहर के कई प्रमुख इलाकों में पड़ेगा, जिनमें नारकोटिक्स ऑफिस, कलेक्टर निवास, ऑफिसर्स कॉलोनी, दशहरा मैदान, राजस्व कॉलोनी, कॉन्वेंट स्कूल, दूरदर्शन केंद्र, शिक्षक कॉलोनी, विकास नगर, हुडको कॉलोनी, जवाहर नगर, स्कीम नं. 24 व 36, टैगोर मार्ग, टेलीफोन एक्सचेंज, लायन्स पार्क, विजय टॉकीज, स्टेडियम क्षेत्र, रेलवे फाटक, चमड़ा कारखाना, मेडिकल कॉलेज, न्यायालय परिसर, औद्योगिक क्षेत्र व अन्य शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।