ताजासमाचार

बीजेपी नेता की कार से एंबुलेंस पर हमला, तलवार से की तोड़फोड़, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार

डेस्क न्यूज़ 14 October, 2025 अन्य

मंदसौर | मंदसौर जिले के ग्राम अरनिया निजामुद्दीन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस के चालक अनिल धनगर पर कुछ कार सवारों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने तलवार से एंबुलेंस पर वार कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार, अनिल धनगर सीतामऊ से मरीज को छोड़कर मंदसौर लौट रहे थे, तभी एक कार ने एंबुलेंस को साइड से टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार तीन युवक नीचे उतरे और गाली-गलौज करते हुए लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान एक हमलावर ने तलवार निकालकर एंबुलेंस के शीशे और डैशबोर्ड को नुकसान पहुंचाया। 
बदमाशों की कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जप्त कर आरोपी मनीष पाटीदार और अनिरुद्ध जाट — को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर तलवार भी जब्त कर ली हैं।

Related Post