ताजासमाचार

रचना फाउंडेशन द्वारा भव्य “प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन” संपन्न — पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरा आत्मविश्वास व संस्कृति का रंग

डेस्क न्यूज़ 10 October, 2025 सामाजिक

नीमच। सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं, पारंपरिक परिधानों में शोभित चेहरे, हाथों में करवा और चलनी, आँखों में प्रेम, पूजा और विश्वास की चमक—यह नजारा था निजी होटल का, जहाँ रचना फाउंडेशन परिवार द्वारा “प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन 2025” का भव्य आयोजन किया गया।सांस्कृतिक उत्थान, सामाजिक सरोकार, छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहन और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रचना राइजिंग वीमेन क्लब वर्ष 2019 से इस आयोजन का सफल संचालन कर रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन से हुआ, गणेश वंदना की आकर्षक प्रस्तुति डॉ. प्रियंका भारती ने दी। सभी मेहमान महिलाओं का स्वागत सुहाग के प्रतीक लाख के चूड़े पहनाकर किया गया। संचालिका पूजा सिंहल व डॉ. प्रियंका भारती ने फनी गेम्स, प्रश्नोत्तरी और लोकप्रिय हाऊजी जैसे मनोरंजक खेलों से माहौल को जीवंत बनाए रखा। ज्योति शर्मा ने श्रृंगार थीम पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया,आरती मोदी,आकांक्षा तलरेजा और पूजा केवलानी ने मजेदार गेम्स खिलवाए।मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, तृप्ति दुआ, रज़िया अहमद, अमरजीत कौर, संगीता शर्मा, पिंकी एरन, किरण शर्मा उपस्थित रहीं। निर्णायक की भूमिका रजनी खंडेलवाल व आरती गर्ग ने निभाई।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल रचना ग्रुप की सभी सदस्याओं द्वारा प्रस्तुत सुहाग गीतों पर सामूहिक नृत्य रहा जिसमें 30 से 65 वर्ष की महिलाओं ने भाग लिया। इस भावनात्मक और मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ रैम्पवॉक कर सबका दिल जीत लिया। दो आयु वर्गों (45 वर्ष से कम व अधिक) में आयोजित रचना करवा क्वीन प्रतियोगिता में 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया।45 वर्ष से अधिक वर्ग में विजिया चौहान – रचना करवा क्वीन 2025
45 वर्ष से कम वर्ग में निशा शर्मा – रचना करवा क्वीन 2025,अन्य विशेष खिताबों में एवरग्रीन लेडी – संगीता शर्मा, बेस्ट ज्वैलरी – सपना लालवानी, मिसेज कॉन्फिडेंट–मेघा अर्जनानी,बेस्ट एलीगेंस – चिंकल शेखावत, मिसेज ट्रेडिशनल–मीनाक्षी तंवर, बेस्ट कैटवॉक–जयश्री शर्मा व ब्यूटीफुल स्माइल – राजी गिडवानी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाएं शामिल हुईं।विजेता महिलाओ को संस्था अध्यक्ष संध्या नायर, क्लब अध्यक्ष डॉ. स्वीटी खंडेलवाल, सचिव पूजा सिंहल और कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अंत में आभार व्यक्त पूजा सिंहल ने किया। समारोह ने न केवल उत्सव का रंग बिखेरा, बल्कि भारतीय संस्कृति व नारी शक्ति का शानदार संगम भी प्रस्तुत किया।

Related Post