ताजासमाचार

कर्ज से परेशान प्रदीप सेन ने खाई सल्फास हुई दर्दनाक मौत | परिजनों के आरोप - मकान बेचने के बाद भी नही मिले रूपए, मौत का जिम्मेदार धर्मेंद्र परिहार 

डेस्क न्यूज़ 10 October, 2025 अन्य

नीमच। मकान बेचने को लेकर हुई धोखाधड़ी और कर्ज से परेशान प्रदीप सेन ने गुरूवार सुबह जहर की गोलियां खा ली। जिसके बाद परिजन आनन - फानन में प्रदीप को जिला चिकित्सालय ले कर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गंभीर हालत में ज्ञानोदय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात उपचार के बाद प्रदीप सेन ने दम तोड़ दिया। 

प्रदीप सेन के पुत्र रितिक सेन ने बताया कि मेरे पापा कर्जदारों से परेशान थे। जिसके बाद हमनें मकान को बेचने का फैसला किया। हमने धर्मेद्र परिहार के जरिए जगदीश प्रजापति को बगीचा नंबर 10 वाला मकान 27 लाख रूपए में बेचा। जिसके बाद टोकन के रूप में हमें 05 लाख रूपए प्राप्त हुए। समय गुजरने के बाद हमें 7.5 लाख रूपए और विक्रेता जगदीश प्रजापति द्वारा दिए गए लेकिन यह रूपया धर्मेद्र परिहार द्वारा ले लिया गया। धर्मेंद्र ने प्रदीप को कहा था कि जब आप मकान खाली कर कब्जा विक्रेता को दे देंगे तब हम आपको पूरा पेमेंट कर देंगें। उसके बाद हम मकान खाली कर किराए के मकान में शिफ्ट हो गए लेकिन कब्जा छोड़ने के बाद धर्मेंद्र परिहार साफ तौर पर मुकर गया कि कोई पैसा नही हैं, चाहे जो करलो। जिसके चलते मेरे पिताजी ने यह कदम उठाया है, और उनकी मौत हो गई है। 
इस मामले मे द वाॅचमैन पोस्ट ने आरोपी धर्मेंद्र परिहार से फोन पर बातचीत की। जिसमें उसने मृतक प्रदीप सेन से किसी भी तरह के लेन - देन और मकान की सौदेबाजी से साफ इंकार कर दिया।

Related Post