ताजासमाचार

अवैध रेत खनन पर सख्त कार्रवाई: खानखेड़ी और कुंडला क्षेत्र में डुबाई गईं 3 फाइटर मशीनें और 2 छोटी नावें, एसडीएम किरण आंजना के नेतृत्व में चला संयुक्त अभियान

डेस्क न्यूज़ 06 October, 2025 प्रशासनिक

नीमच। मनासा तहसील के अंतर्गत कुंडला और खानखेड़ी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार को एसडीएम किरण आंजना के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 3 फाइटर मशीनें और 2 छोटी नावों को डूब क्षेत्र में नष्ट कर दिया।

एसडीएम किरण आंजना ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से रेत निकाले जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

कार्रवाई के दौरान  तहसीलदार, नायब तहसीलदार,  नीमच खनिज विभाग की टीम, और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने भी इस कदम की सराहना की है।

Related Post