डेस्क न्यूज़
01 October, 2025
अन्य
नीमच। शहर के ईदगाह क्षेत्र स्थित नगर पालिका शेल्टर हाउस के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब गौसेवकों की सूचना पर पुलिस ने एक पिकअप वाहन पकड़ा, जिसमें बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियां भरी हुई थीं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस द्वारा वाहन को कैंट थाने ले गई।
सूचना पर सीएमओ दुर्गा बामनिया और तहसीलदार अजेंद्र नाथ थाने पहुंचे और दोनों पक्षों से चर्चा की। इस दौरान पिकअप वाहन के बारे में जीशान कुरैशी ने बताया की उसके चाचा अब्दुल कादिर का रामनगर और चिताखेड़ा क्षेत्र में मृत पशुओं की हड्डियों को एकत्रित करने का वैध ठेका है।
आपको बता दे की जीशान कुरैशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यकर्ता है , पहले भी पुलिस ने जीशान कुरैशी के पिकअप वाहन को पकड़ा था |
इधर गौसेवकों ने आशंका जताई कि नगर पालिका शेल्टर हाउस के पास से वाहन मिलने से गौवध जैसी गतिविधियों का संदेह गहराया है। गौसेवकों का कहना है कि यदि मृत पशुओं की हड्डियों का ठेका रामनगर और चिताखेड़ा में है, तो वाहन को सीधे वहीं से ले जाना चाहिए था, उसे नीमच शहर में क्यों लाया गया? वही मुख्यमंत्री आदेश का हवाला देते हुए मृत गायों को समाधि देने की मांग की और सख्त कार्रवाई की मांग की।
सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि नगर पालिका मृत पशुओं को उठाने का काम करती है। मामले में निर्देश के अनुसार कार्रवाई कर पिकअप को रामनगर भेजा गया, जहां रात में ही सामग्री नष्ट कर दी गई।नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि नगर पालिका अपने स्तर पर मृत पशुओं को उठाती है। उन्होंने कहा कि यह मामला नीमच नगर पालिका क्षेत्र में आने के कारण अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पिकअप को रामनगर भेजकर मंगलवार-बुधवार की देर रात उसमें भरी सभी सामग्री को नष्ट कर दिया गया।