ताजासमाचार

पटवारी भेरूलाल मालवीय का हार्ट अटैक से निधन, कल्याण नगर जमुनिया कला में  थे पदस्थ

न्यूज डेस्क 30 September, 2025 अन्य

नीमच । पटवारी भेरुलाल जी मालवीय का हृदयाघात से कल निधन हो गया वह कल्याण नगर जमुनिया कला में पदस्थ थे तथा अपने नीमच में वृंदावन कॉलोनी में निवास करते  थे। शाम 7:00 बजे के लगभग जब वह अपने घर पर ही कार्य कर रहे थे कि अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और उन्होंने अपने बेटे राजू को बताया राजू उनको तत्काल मोटरसाइकिल पर बिठाकर के अस्पताल लेकर आया किंतु अस्पताल पहुँचते ही भेरुलाल जी की मृत्यु हो गई भेरुलाल जी मालवीय वर्तमान में ग्राम जमुनिया कला तहसील नीमच में पदस्थ थे तथा ग्राम बरलाई तहसील रामपुरा के मूल निवासी थे । उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक 30.9.2025 को समय 12:00 बजे ग्राम  बरलाई तहसील रामपुरा में किया जाएगा।

Related Post