ताजासमाचार

भगवान विश्वकर्मा जयंती को लेकर विद्युत पेंशनर कर्मचारी हुए सम्मानित

डेस्क न्यूज़ 22 September, 2025 अन्य

नीमच। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ एवं मध्यप्रदेश राज्य एवं विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित, नीमच द्वारा रोटरी क्लब में कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त पेंशनर कर्मचारियों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन व कैबिनेट दर्जा प्राप्त सुल्तान सिंह शेखावत, विधायक दिलीपसिंह परिहार, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रेमसिंह परिहार, अधीक्षण यंत्री जयपालसिंह ठाकुर, आशा एवं सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ प्रदेश महामंत्री सुमन पटेल सहित कई गणमान्यजन मंचासीन थे। सभा का आरंभ अतिथियों के परिचय एवं संस्था की वार्षिक गतिविधियों व लेखाजोखा प्रस्तुतिकरण से हुआ। इसके बाद श्रमिकों के आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने श्रमिक वर्ग की भूमिका, संगठन की मजबूती और सेवा भावना पर अपने विचार रखे। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों का पुष्पहार व शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजमल व्यास ने किया जबकि आभार हरिकिशन चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष नितिन साहू, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, जिलामंत्री सुभाष कुमावत सहित शंभुप्रसाद शर्मा, सुनील जैन, श्रीचंद सेठिया, प्रतापसिंह परिहार, राधेश्याम सौलंकी, दिनेश शर्मा, जगदीशप्रसाद सौलंकी, चंद्रशेखर जायसवार, नेमीचंद पाटीदार, प्रशांत कुशवाह, देवानंद, रोहित नारवाले, श्रीमति स्नेलता राजावत, सौरभ सिंह चौहान, मोहित भट्ट, शिव प्रकाश परिहार आदि बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Post