ताजासमाचार

प्राण घातक हमला कर जानसे मारने की कोशिश करने वाले फरार 7 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, एक महिला आरोपी अब भी फरार

यशवन्त राठौर 21 September, 2025

मनासा। मनासा थाना क्षेत्र के गांव पिपलोन में 14 जुलाई 2025 को मेड की बात पर हुए खुनी संघर्ष में गांव के ही देवीलाल पिता उंकारलाल रावत, करणसिंह पिता रुघनाथ रावत सहित रावत समाज के एक ही परिवार के 11 लोगों पर गांव के ही आरोपी अनिल पिता प्रहलाद, प्रकाश पिता हेमराज, गोपाल पिता हेमराज, देवकिशन पिता हेमराज, प्रभुलाल पिता हेमराज, मनोहरी बाई पति प्रकाश, पप्पू पिता गोपाल, मितेश पिता प्रभुलाल, शुभम पिता प्रकाश, कमल पिता देवकिशन, विजेश पिता प्रहलाद, प्रहलाद पिता हेमराज, पंकज पिता पूरालाल, दशरथ पिता पूरालाल सभी धनगर गायरी समाज के लोगों ने एकमत होकर धारदार हथियार से प्राण घात हमला कर दिया था। जिससे रावत परिवार के 11 महिला पुरुषों को सिर सहित शरीर पर अनेकों गंभीर चोट लगी, जिन्हें नीमच रेफर किया गया था। जहां पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया व मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर ओर अन्य धाराओं का इजाफा किया था। इस प्रकरण में गायरी समाज के सभी आरोपी फरार चल रहे थे और मोबाइल बंद करके पुलिस को चकमा दे रहे थे। इसी दोरान 7 अगस्त को मनासा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर शुभम पिता प्रकाश गायरी, पप्पू पिता दशरथ गायरी, कमल पिता देवकिशन गायरी, विजेश पिता प्रहलाद गायरी को रामपुरा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया था। वही शेष फरार चल रहे 7 आरोपियों को मनासा पुलिस ने ढाई माह बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा गांव पिपलोन, ढाकनी, भाटखेड़ी सहित आरोपियों के रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही थी। ऐसे में लंबे समय से पुलिस को चमका देकर फरार चल रहे अन्य फरार 7 आरोपियों देवकिशन पिता हेमराज गायरी, गोपाल पिता हेमराज गायरी, प्रहलाद पिता हेमराज गायरी, प्रकाश पिता हेमराज गायरी, प्रभुलाल पिता हेमराज गायरी, अनिल पिता प्रहलाद गायरी, पंकज पिता पुरालाल गायरी सभी निवासी गांव पिपलोन को मनासा नगर के हांसपुर फंटे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि महिला आरोपी मनहोरी बाई पति प्रकाश गायरी अब भी फरार है।

Related Post