डेस्क न्यूज़
02 September, 2025
प्रशासनिक
नीमच। जिले के किसान लगातार फसल नुकसानी से परेशान हैं, लेकिन उन्हें बीमा राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा है।ओर नहीं फसल नुकसानी का आकलन हो रहा है ग्राम कराड़िया महाराज के पटवारी हल्का नंबर 05 के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बीमा क्लेम दिलाने और सोयाबीन में फैले पीला मोजेक रोग का सर्वे कराने की मांग की है।किसानों ने बताया कि हल्का नंबर 05 में पिछले पांच वर्षों से लगातार खरीफ फसलों को नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद यहां के किसानों को अब तक बीमा क्लेम की एक भी किस्त नहीं मिली है। जबकि कराड़िया महाराज के आसपास स्थित अन्य सभी हल्कों के किसानों को बीमा राशि मिल चुकी है। हल्का नंबर 05 के किसान समय पर बीमा प्रीमियम जमा कर रहे हैं, चाहे वह बैंक में हो या सोसायटी में लिए गए केसीसी लोन के माध्यम से। इसके बावजूद उन्हें बीमा कंपनी द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया।किसानों का कहना है कि नुकसान पर नुकसान झेलने से वे आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। हाल ही में सोयाबीन की फसल में पिला मोजक रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे फसलें पूरी तरह से खराब होने की कगार पर हैं। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सर्वे कराए और राहत राशि वितरित करे।मंगलवार को कराड़िया महाराज के अलावा ग्राम भाटखेड़ा, खड़ावदा, रेवली देवली, पिपलोन, जवासा, काना खेड़ा सहित कई गांवों के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने फसल नुकसानी का आकलन करवाने, बीमा राशि दिलाने और पिला मोजक रोग से प्रभावित फसलों का सर्वे करने की मांग रखी। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।