ताजासमाचार

दरोगा व मेट पर उत्पीड़न का आरोप, महिला सफाईकर्मी ने जनसुनवाई में की शिकायत

डेस्क न्यूज़ 27 August, 2025 प्रशासनिक

नीमच। जावद नगर परिषद की महिला सफाईकर्मी दुर्गा एवं उनके पति विकास ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर वार्ड क्रमांक 11 से 15 के प्रभारी दरोगा गुरुशरण पिता गुरुबक्ष व उनके सहयोगी प्रदीप पिता दिलीप (मेट) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।आवेदन में दुर्गा ने उल्लेख किया कि वह नगर परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है और ईमानदारी से अपना काम करती है, लेकिन प्रभारी दरोगा व मेट लगातार उसे परेशान करते हैं। आरोप है कि दरोगा और उसका सहयोगी जबरन अंशकालीन कार्य बताकर किसी भी समय बुलाते हैं, यहां तक कि देर शाम व रात में भी काम करने का दबाव बनाया जाता है। विरोध करने पर दरोगा ने धमकी दी कि सभी को काम से बंद कर दूंगा।दुर्गा ने आरोप लगाया कि दरोगा उनके पीछे-पीछे घूमता है और अभद्र व्यवहार करता है। जब उनके पति विकास ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने जून माह की उनकी आधी सैलरी काट दी। आवेदन में कहा गया कि दरोगा खुलेआम कहता है कि उसकी ऊपरी अधिकारियों से अच्छी पहचान है, इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती।पीड़िता ने जनसुनवाई में निवेदन किया कि प्रभारी दरोगा गुरुशरण और मेट प्रदीप को पद से हटाकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को इस प्रकार की प्रताड़ना न झेलनी पड़े।

Related Post