ताजासमाचार

राज्य स्तरीय सब-जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,फरहान खान ने जीता कांस्य पदक

न्यूज डेस्क 25 August, 2025 सामाजिक

नीमच ।  दिनांक 22 से 24 अगस्त 2025 तक नेहरू स्टेडियम इंदौर में मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन (सम्बद्ध जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं म.प्र. ओलम्पिक एसोसिएशन) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता में नीमच जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।म.प्र. जूडो एसोसिएशन के सह सचिव एवं नीमच जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव भरत सिंह कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश की मान्यता प्राप्त जिला टीमों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नीमच जिला टीम से 6 खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत व सहायक प्रशिक्षिका ईशा रावल के मार्गदर्शन में उतरे।प्रतियोगिता में नीमच के फरहान खान ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार फाइट कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके दमदार प्रदर्शन ने जिले का मान बढ़ाया। वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इनमें 40 किग्रा वर्ग में जय कुमावत, 50 किग्रा वर्ग में राकेश नागदा, 60 किग्रा वर्ग में गौरव लोहार, 81 किग्रा वर्ग में मंथन डाबले और 52 किग्रा वर्ग में रिया पाटीदार (मनासा) शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले जीते और दमदार खेल दिखाया, हालांकि पदक से चूक गए।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विधायक एवं म.प्र. ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, ओम जी सोनी, म.प्र. जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष  जगजीत सिंह संधू, सचिव नरेश टटवाडे, उपाध्यक्ष एवं टेक्निकल चेयरमैन  कुरूष दीनशा,अशोक नामदेव,कोषाध्यक्ष आबिद खान तथा सह सचिव भरत सिंह कुमावत ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उत्साहवर्धन किया।नीमच के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन व निरंतर अभ्यास से यह खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश व देश स्तर पर भी जिले का गौरव बढ़ा सकते हैं।

Related Post