ताजासमाचार

अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर - सर में लगी चोट और पैर भी टूटा , हालत गंभीर

डेस्क न्यूज़ 24 August, 2025 दुर्घटना

मंदसौर /  महू-नीमच हाइवे पर पिपलियामंडी चौपाटी के पास सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने पिपलिया पंथ निवासी बुजुर्ग नंदलाल डाबी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर चोट आई और पैर में फ्रैक्चर हो गया।

ड्राइवर फरार, बुजुर्ग की हालत गंभीर


घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल नंदलाल को पिपलियामंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा सकता है।

पुलिस जांच में जुटी, लोगों में चिंता


स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पिपलियामंडी पुलिस सीसीटीवी और तकनीकी मदद से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। घटना के बाद लोगों ने हाइवे की यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई है।

Related Post