डेस्क न्यूज़
22 August, 2025
अन्य
नीमच। नीमच के उभरते ट्रायथलॉन खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। 29वीं राज्य स्तरीय ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के 18 होनहार खिलाड़ी उज्जैन रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 22 से 24 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें पूरे मध्यप्रदेश से श्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे।
वाटर स्पोर्ट्स के मेंटर प्रभु मूलचंदानी व मोटिवेटर राकेश कोठारी ने जानकारी दी कि ट्रायथलॉन एक चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता है, जिसमें खिलाड़ियों को 750 मीटर तैराकी, 20 किलोमीटर साइक्लिंग और 5 किलोमीटर दौड़ जैसी कठिन परीक्षा से गुजरना होता है। वहीं एक्वाथलॉन में तैराकी व साइक्लिंग शामिल होती है।
जिला ट्रायथलॉन सचिव नितेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह खेल केवल ताकत ही नहीं, बल्कि सहनशक्ति, रणनीति और आत्म-नियंत्रण की भी मांग करता है।
कोचिंग टीम का मार्गदर्शन
खिलाड़ियों को नगर पालिका पूल के अनुभवी कोच —
नीलेश घावरी, आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, समीर सिंह जादोन, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम सोनी — का तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
सीनियर वर्ग
डॉ. मयंक राठौड़
जूनियर बॉयज़
आरव वीरेंद्र शर्मा
आयुष सुनील शर्मा
पृथ्वीराज सिंह गजेंद्र हारोड
जूनियर गर्ल्स
कनक श्री तेजप्रकाश धारवाल
प्रथा गजेंद्र हारोड
सब-जूनियर बॉयज़
आरुष आशीष गोदावत
हेमंत रतन माली
सब-जूनियर गर्ल्स
जितिका राजेंद्र यादव
भव्या आशीष गोदावत
कनिष्का संजय गहलोत
मिनी ग्रुप बॉयज़
लक्ष तेजप्रकाश धारवाल
अनुज दिनेश मोहिल
आरव नीलेश बाफना
निधिश्वरम मयंक राठौड़
मिनी ग्रुप गर्ल्स
अस्मि मयंक कटारिया
स्तूति मनीष चमड़िया
रिद्धि मयंक राठौड़