ताजासमाचार

जेसीबी के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत

डेस्क न्यूज़ 20 August, 2025 दुर्घटना

नीमच। जीरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चंदू पंचायत के ग्राम सिमखेड़ा में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, खेत पर जेसीबी से नाले की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मशीन का जेक अचानक समस्या देने लगा। खेत पर काम कर रहा 30 वर्षीय युवक पवन पिता रमेशचंद्र बावरी जेक को सही करने के लिए जेसीबी के नीचे गया। तभी अचानक जेक टूटकर गिर गया और पवन मशीन के नीचे दब गया।घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। उसी समय मृतक का भाई भी मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में गंभीर हालत में पवन को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित चंदू पंचायत के सरपंच महेंद्र सिंह और उनके भाई गोपाल सहित अन्य जिला अस्पताल पहुंचे।जहा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।बताया जा रहा है कि पवन मेहनतकश और परिवार का जिम्मेदार सदस्य था। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post