ताजासमाचार

जैतपुरा मोड़ पर सड़क हादसा, युवक गंभीर घायल

निर्मल मुंदडा 20 August, 2025 दुर्घटना

रतनगढ़। 132 केवी विद्युत ग्रिड के पास जैतपुरा मोड़ पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा प्याज से भरी पिकप से टकराने के कारण हुआ। इसमें बाइक सवार रमेश (32) पिता छगनलाल रेगर, निवासी जाट, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर में युवक का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई हैं। हादसे के बाद उसके मुंह से लगातार खून बहता रहा।

सूचना मिलते ही रतनगढ़ थाना पुलिस की मोबाइल वैन मौके पर पहुंची और श्याम नागलोद की मदद से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों की देखरेख में घायल का उपचार जारी है। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Related Post