ताजासमाचार

नीमच में तेज़ रफ्तार का कहर! अंबेडकर मार्ग पर बेकाबू कार ने नपा के वाहन को मारी टक्कर

डेस्क न्यूज़ 19 August, 2025 अपराध

 

नीमच / केंट थानांतर्गत अंबेडकर मार्ग पर मंगलवार को एक सनसनीखेज हादसा सामने आया। एक तेज़ रफ्तार बगैर नंबर प्लेट की I20 कार, जो पूरी तरह से ब्लैक फिल्म से ढकी हुई थी, असंतुलित होकर एक वाहन से टकराई उसके बाद सड़क किनारे एक निर्माणाधीन हिस्से पर जा रुकी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार ने लहराते हुए नगरपालिका के कचरा संग्रहण वाहन को टक्कर मारी. कार की स्पीड इतनी तेज़ थी कि टक्कर की आवाज़ दूर तक सुनाई दी। हादसे के समय कार में सवार व्यक्ति को हलकी चोट आई है साथ ही नपा के कचरा संग्रहण वाहन के चालक को भी चोट आई है. चश्मदीदों का कहना है कि कार सड़क पर ज़िगज़ैग तरीके से लहरा रही थी, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा था या गाड़ी को जानबूझकर खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था।

आपको बता दें कि नीमच शहर में ब्लैक फिल्म चढ़ी लक्जरी कारों का फैशन बन चुका है। दिन के उजाले और रात के अंधेरे में यह वाहन जमकर कहर मचाते हैं और सरपट वाहनों को दौड़ाते हैं। लाख अभियानों के बावजूद पुख्ता कारवाई के अभाव में इस कृत्य पर नकेल नहीं कसी जा सकी है।

Related Post