ताजासमाचार

नीमच में पति - पत्नी की संदिग्ध मौत,  बिस्तर में लिपटी मिली लाशें - इलाकें में मचा हड़कंप

डेस्क न्यूज़ 16 August, 2025 अपराध

नीमच। जावद थानांतर्गत ग्राम अठाना में एक झोपड़ी से पति - पत्नी की संदिग्ध बिस्तर में लिपटी हुई लाशें बरामद हुई। इस खबर से पूरें इलाकें में हड़कंप मच गया। मौके पर  पुलिस ने लाशों को देखा और मौके का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए नीमच जिला अस्पताल भिजवाया। 


जानकारी के मुताबिक मजदूरी कर अपने जीवन का गुजर-बसर करने वाले नवदंपति मूल रूप से ग्राम देवला ब्लाॅक बाजना जिला रतलाम के रहने वाले थे। दोनो पति - पत्नी मजदूरी करने के लिए जावद थाना अठाना आए थे और हनुमान मंदिर के पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। 


मृतक पति पत्नी का नाम अनिल पिता कालू गामड़ उम्र 25 साल और पानू बाई उम्र 21 साल है। 


बताया जा रहा है कि अनिल और उसकी पत्नी पानू ने उनके साढू ज्योति बरवाल के साथ मिलकर रात में भोजन किया और फिर सो गए। सुबह जब ज्योति की नींद खुली तो उसने बिस्तर में पति - पत्नी की लाशें लिपटी देखी। पहले ज्योति ने अस्पताल और उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी है। 
जानकारी के मुताबिक पति - पत्नी में किसी तरह का विवाद नही था। न ही शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान मिले है। ऐसे में हत्या या हादसा किसी भी प्रकार की घटना का अंदाजा नही लगाया जा सका। पीएम के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है। 

Related Post