ताजासमाचार

वोट चोर - गद्दी छोड़ नारे के साथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

डेस्क न्यूज़ 14 August, 2025 राजनीति

नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नीमच जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार 14 अगस्त 2025 को “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे के साथ मार्च निकाला गया। इस कार्यक्रम में शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मार्च शाम 7:00 बजे गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुआ और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक, ज्ञान मंदिर चौराहे पर पहुंच कर समाप्त हुआ,जहा शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मार्च का उद्देश्य लोकतंत्र में जनता के मताधिकार की रक्षा और चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। श्री चौरसिया ने कहा कि यह आंदोलन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर प्रदेशभर में एक साथ आयोजित हो रहा है। मार्च के दौरान गांधी भवन परिसर में एक संक्षिप्त सभा भी आयोजित हुई, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखें।पैदल मार्च  में कार्यकर्ताओ ने हाथों में तख्तियां लेकर शांति और संयम के साथ मार्च किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह मार्च सिर्फ विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता को जागरूक करने और सही लोकतांत्रिक व्यवस्था की पुनर्स्थापना के लिए एक प्रतीकात्मक पहल है। 

Related Post