डेस्क न्यूज़
12 August, 2025
अन्य
नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा के मार्गदर्शन में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से दशहरा मैदान परआयोजित स्वतंत्रता दिवस फुटबाल स्पर्धा के तहत 12 अगस्त को स्पर्धा का पहला सेमी फाइनल मैच खेला गया! कशमकश भरे इस रोमांचक मैच में अहीर यूनिवर्सल ने सिटी स्पोर्ट्स को 2-1से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया!
उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए पदाधिकारी अनिल सुराह व शंकर रामवाणी ने बताया कि मैच में अतिथि के रूप में किसान नेता एवं समाजसेवी राजकुमार अहीर, समाजसेवी गोविंद पोरवाल, हरि बल्लभ मुच्छाल,शिव महेश्वरी, पारस लसोड़,पारस नागोरी,ओमप्रकाश अग्रवाल ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कीया व खिलाड़ियों को संबोधित किया! अतिथियों का स्वागत पार्षद रामचंद्र धनगर ,रुपेंद्र लॉक्स , डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा, अनिल सुराह, हरीश शर्मा, आरिफ हुसैन, रवि दीवान आदि ने किया!मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद रफीक रफ्फु, अब्दुल हमीद, मोहम्मद रईस, विजेंद्र सिंह बेस आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की! इस दौरान डीएफए के पदाधिकारी,वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे!कार्यक्रम का संचालन डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा एवं राजेश पप्पू मंगल ने किया!