ताजासमाचार

धामनिया में आधी रात चोरों ने उड़ाई बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात

न्यूज डेस्क 10 August, 2025 अपराध

नीमच। बघाना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनिया में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि चोरों ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वारदात का वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, पीड़िता लक्ष्मी पति पुष्कर साल्वी (24) निवासी जावद,राखी का त्योहार मनाने अपने जीजा बादल पिता सोहनलाल बागौरा के घर धामनिया आई थीं। 9 अगस्त की रात परिवार के साथ त्योहार मनाकर सभी सो गए थे। रात करीब 3 बजे जब वह उठीं तो देखा कि घर के बाहर खड़ी उनकी एचएफ डीलक्स बाइक (MP 44 GB 6282) गायब थी।आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।इसके बाद जीजा के घर पर लगे CCTV फुटेज चेक करने पर दो अज्ञात युवक बाइक को धक्का देकर ले जाते हुए नजर आए। महज कुछ ही मिनटों में चोर बाइक लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।घटना के बाद पीड़िता अपने जीजा के साथ बघाना थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और बाइक बरामद करने की मांग की है। लक्ष्मी ने बताया कि यह बाइक उनके दैनिक उपयोग में थी और इसकी कीमत करीब 65-70 हजार रुपये है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। खासकर रात के समय गश्त की कमी के कारण चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Related Post