ताजासमाचार

नारकोटिक्स विंग और तस्करों में मुठभेड़- भाग निकले तस्कर- बल्क मात्रा में डोडाचूरा बरामद  नारकोटिक्स की बोलेरो का बिखर गया बोनट-अब तस्वीरें आई सामने 

डेस्क न्यूज़ 04 August, 2025 अपराध

 

नीमच। मुखबिर की सूचना पर नारकोटिक्स विंग ने डोडाचूरा ले जा रहे तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस और तस्करों का आमना - सामने हो गया। तस्करों ने विंग की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में विंग के किसी अफसर को चोट तो नही आई लेकिन बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इधर तस्कर तो भागने में कामयाब रहे लेकिन नारकोटिक्स विंग ने फरार तस्करों का डोडाचूरा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि नारकोटिक्स विंग ने तस्करों का पीछा भाटखेड़ा फंटे से हवाई पट्टी रोड़ तक किया। इसी दौरान तस्करों ने मौका पाकर विंग की गाड़ी को टक्कर मारी और अपना वाहन छोड़कर फरार हो गए। नारकोटिक्स ने कितने तस्करों पर मामला दर्ज किया और कितना डोडाचूरा जप्त किया है, इस मामले का खुलासा होना बाकी है। विंग टीआई तेजिंदर सिंह सेंगर ने बताया की कारवाई जारी है और शीघ्र ही पुरे मामले का खुलासा किया जाएगा.  

Related Post