डेस्क न्यूज़
04 August, 2025
दुर्घटना
नीमच। ज़िले के रतनगढ़ गांव में 15 वर्षीय मासूम गौरव पिता अंतिम कुमार छीपा की शव कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद ताल ग्राम में बहने वाली रोजड़ी नदी में मिला। नदी में ही आठ फीट गहरें गढ्ढे में गौरव की लाश रतनगढ़ के युवा गोताखोर शारिक पठान को मिली।
गौरतलब है कि बीते दिन गौरव अपने नाना - मामा के यहां उज्जैनी पर्व मनाने आया था। भोज स्थल से दूर वह अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने चला गया। दो दोस्त तो नहाकर बाहर निकल गए लेकिन गौरव गहराई में उतर गया। उसके बाद मौके पर चीख पुकार मची और शासन प्रशासन सहित एसडीआरएफ के गोताखोर भी अलर्ट मोड पर आए। सात घंटे तक चले रेस्क्यू में कड़ी मशक्कत के बाद गौरव की लाश बरामद हुई।
जन्मदिन के दिन ही गौरव की मौत -
बताया जा रहा है कि गौरव का आज ही दिन जन्म दिन था, और वह परिवार का सबसे लाडला बेटा भी था। पिता के भाई की भी कोई संतान नही थी और कुछ ही दिनों बाद बहन की भी शादी थी। माता - पिता इस खबर को सुनकर बदहवास स्थिति में हैं। पूरे गांव में मातम छाया है।